{"_id":"590b766a4f1c1b6a3d441668","slug":"train-route-start-on-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त से पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त से पटरियों पर दौड़ेगी ट्रेन
Amarujala Bureau
Updated Fri, 05 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आलोक सिंह ने गुरुवार को स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर में ब्रॉडगेज को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। साथ ही कहा कि अगस्त तक ब्रॉडगेज का काम पूरा होने के बाद रेल संचालन शुरू होने की उम्मीद जताई। इस दौरान उन्होंने रेलवे दुकानों की पैमाइश कराई।
विज्ञापन
सीतापुर-लखनऊ के बीच आमान परिवर्तन को लेकर 14 मई 2016 को रेल संचालन बंद कर दिया गया था। जिसके बाद से मीटर गेज को ब्रॉडगेज में बदलने का काम चल रहा है। गुरुवार दोपहर डीआरएम यहां निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन
सबसे पहले उन्होंने स्टेशन परिसर, पार्सल रूम, स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टर रूम, टिकट काउंटर रूम, रिजर्वेशन विंडो, कंप्यूटर कक्ष, प्रशासनिक कक्ष, यात्री प्रतीक्षालय, पुरुष एवं महिला शौचालय के साथ ही आमान परिवर्तन को लेकर हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इसके बाद डीआरएम ने रेलवे की दुकानों का जायजा लेकर पैमाइश कराई। डीआरएम ने कार्यदायी संस्था को होने वाले निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगस्त तक काम पूरा होने के बाद रेल संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
इस मौके पर आरबीएनएल के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर वीके पांडेय, सीनियर डीसीएम नीलिमा सिंह, सीनियर डीएमई दीपू श्याम, सीनियर डीईई राघवेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक अश्विनी अग्रवाल मौजूद थे।