फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Traffic started on the bridge which was under construction for nine years

Sitapur News: नौ साल से बन रहे पुल पर शुरू हुआ यातायात

Fri, 22 Aug 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 22 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Traffic started on the bridge which was under construction for nine years
पुल से शुरू हुआ यातायात।
हरगांव (सीतापुर)। हरगांव के लोगों को लखीमपुर जाने के लिए रेलवे क्राॅसिंग पर खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे लाइन का काम पूरा होने के बाद अब शुक्रवार शाम से एक लेन पर आवागमन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर पिपरा के पास रेलवे समपार संख्या 99 ए पर यह पुल लगभग नौ सालों से बन रहा था। 2017 में पुल की शुरुआत हुई थी। इसका निर्माण लंबे समय तक अधूरा पड़ा रहा, जिसके चलते लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ता था।
विज्ञापन

इसके साथ ही कई हादसे भी हो चुके हैं। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने जून माह में निरीक्षण के दौरान नाराजगी जताते हुए जुलाई तक एक लेन चालू करने का निर्देश दिया था। शुक्रवार से इस पुल पर एक लेन में यातायात शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज खुलने पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने खुशी जताई। सहायक अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि शेष दूसरी लेन का काम तेजी से चल रहा है। यह लेन भी सितंबर के अंत तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed