{"_id":"626051ef47f22d5024703d5c","slug":"traffic-rules-lesson-sitapur-news-lko6270542109","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ
विज्ञापन
सीतापुर। चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के तहत कुल 285 वाहनों की जांच की गई। लोगों को गुलाब देकर समझाया गया कि वे अपने लिए नहीं बल्कि अपनों के लिए यातायात नियमों का पालन करें।
टीआई फरीद अहमद ने लोगों को फूल देकर बताया कि वह यातायात के नियमों का पालन करें। अक्सर हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने व शराब पीकर वाहन चलाने से ही हादसे होते हैं। तेज रफ्तार भी सड़क हादसे का बड़ा कारण है। एआरटीओ प्रवर्तन डा. उदित नारायण ने बताया कि स्कूली वाहनों की जांच के अतिरिक्त एक बस, तीन मैजिक व दो अन्य वाहनों समेत छह वाहनों को सीज किया गया।
अभियान के तहत अटरिया, सिधौली, खैराबाद टोल प्लाजा, बहुगुणा चौराहा, लालबाग, जीआईसी चौराहा, नवीन चौक समेत शहर के प्रमुख चौराहों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान कई महिलाएं भी यातायात नियमों को तोड़ती नजर आईं, जिनसे यातायात नियमों के पालन की अपील की गई।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने बताया कि बिना हेलमेट, सीट बेल्ट चालान की स्थिति में एक हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया जाता है। लोग यातायात नियमों का पालन करते हुए, जुर्माने की कार्रवाई से बच सकते हैं। इस मौके पर यात्रीकर अधिकारी शैहपर किदवई के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।
यातायात नियमों के पालन की आई याद
सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुुुरुआत होने के दो दिनों तक परिवहन विभाग के जिम्मेदार सड़कों पर नजर नहीं आए। सोमवार को शुभारंभ के बाद मंगलवार को दफ्तर में ही बैठकर एआरटीओ प्रशासन, एआरटीओ प्रवर्तन ने कार्यशाला कर जिम्मेदारी पूरी कर दी, जबकि सड़कों पर नियमों की अवहेलना होती रही। बुधवार को नियमों की अनदेखी की खबर अमर उजाला ने ‘यातायात नियमों की उड़ रहीं धज्जियां’ नामक शीर्षक से प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद एआरटीओ विभाग के जिम्मेदार सक्रिय हुए। बुधवार को सड़क पर गुलाब का फूल देकर फोटो खिंचवाते नजर आए।