{"_id":"629e47c09a57d81141242485","slug":"traders-remove-encroachment-from-themselves-sitapur-news-lko634031577","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी खुद से हटा लें अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी खुद से हटा लें अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद/सीतापुर। कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को अभियान चलाकर व्यापारियों को सचेत किया गया। एक दिन का समय दिया गया है, इसके बाद भी अतिक्रमण न हटने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है।
कस्बे के अंदर जाने वाले मुख्य मार्ग पर दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान का सामान बाहर रख दिया गया है। जिससे रास्ता संकरा हो जाने से आम जनता को परेशानी होती है। आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं। कस्बे के अंदर जाने वाले मार्ग पर मिठाई, चाट, फल व किराना दुकानदारों द्वारा रास्ते पर बेंच, काउंटर, तख्त, कैरेट व अन्य सामान को रखकर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे रास्ता अवरुद्ध हो जाता है और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
कई लोग तो घरों के सामने रास्ते पर टेंपो, टैक्सी व ठेले आदि खड़ा करते हैं, जिससे असुविधा होती है। क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद, एसओ सदरपुर प्रदीप कुमार सिंह कस्बे पहुंचे। व्यापारियों को 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटाने को कहा है। अगर ऐसा नहीं होता है तो नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। इससे कई व्यापारियों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया।