{"_id":"6a567d52fc886e135e0feca9","slug":"trader-defrauded-of-42750-in-cyber-scam-sitapur-news-c-102-1-slko1055-160041-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: व्यापारी से 42,750 रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: व्यापारी से 42,750 रुपये की साइबर ठगी
Tue, 14 Jul 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
मिश्रिख। कस्बे के एक व्यापारी के खाते से मंगलवार शाम साइबर अपराधी ने 42,750 रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है।
मिश्रिख कस्बा निवासी गोपाल गुप्ता की महंत पुलिया पर गुप्ता एजेंसी के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम छह बजकर 45 मिनट पर उनके पास अनजान व्यक्ति का कॉल आया। व्यक्ति ने अपना परिचय कोतवाली मिश्रिख के पुलिसकर्मी संतोष कुमार के रूप में दिया। उसने गोपाल से सीमेंट के रेट की जानकारी ली। बताया कि कोतवाली में कुछ काम चल रहा है। उसे 25 बोरी सीमेंट चाहिए। व्यापारी ने सीमेंट का रेट आठ हजार 750 रुपये बताया। इसके बाद उसने गोपाल से अकाउंट का बारकोड मांगा। फिर चार हजार रुपये का स्क्रीनशॉट गोपाल के नंबर पर भेज दिया। गोपाल ने रुपये न आने की बात कही तो ठग ने नेटवर्क समस्या बताई। कुछ समय बाद ठग ने 47,500 रुपये का स्क्रीनशॉट भेज दिया। ठग ने फोन करके बताया कि गलती से चार हजार 750 की जगह 47 हजार 750 रुपये खाते में ट्रांसफर हो गए हैं। सरकारी खाते का हवाला देते हुए ठग ने कहा कि यदि पैसे वापस नहीं दिए तो उसकी नौकरी चली जाएगी। गोपाल ने 42,750 रुपये आरोपी के खाते पर ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद शक होने पर गोपाल ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
एक अन्य व्यापारी को भी लगाया चूना
मिश्रिख के ही सुशील कुमार वैश्य की कस्बे में मां ललिता आयरन एवं मशीनरी नाम से दुकान है। बीती 12 जुलाई को उनके साथ भी इसी तरह से साइबर ठगी हुई थी। पुलिस उनके शिकायती पत्र पर भी जांच कर रही है।
फ्रीज करा दिया खाता
शिकायत मिलते ही संबंधित खाते को फ्रीज करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। किसी भी अनजान व्यक्ति की ओर से भेजे गए स्क्रीनशॉट या फोन कॉल पर भरोसा न करें।
विज्ञापन
- प्रदीप कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मिश्रिख