{"_id":"6783af749dae07858a09fa1c","slug":"tractor-trolley-crushed-two-women-in-sitapur-two-died-condition-of-young-man-is-critical-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर: पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिलाओं को कुचला; दोनों की मौत, युवक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर: पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिलाओं को कुचला; दोनों की मौत, युवक की हालत नाजुक
Sun, 12 Jan 2025 05:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:33 PM IST
सार
पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इसी समय पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिलाओं को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिलाओं को कुचला
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के सीतापुर में रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार महिलाएं उछलकर सड़क पर गिरीं। इसी समय पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसा खैराबाद थाना क्षेत्र के खैराबाद-बिसवां मार्ग पर हुआ। मूल रूप से मानपुर क्षेत्र के बन्नी बाजदारपुर निवासी महिलाएं रेशमा (35) और रेशमा (40), कलीम की बाइक पर सवार थीं। यह लोग बिसवां कोतवाली क्षेत्र के क्योटीवादउल्ला जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया
रास्ते में बेनीपुर गांव के निकट हादसा हो गया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कलीम गंभीार रूप से घायल हो गया। इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
