फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   tractor-trolley crushed two women In Sitapur two died condition of young man is critical

पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर: पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिलाओं को कुचला; दोनों की मौत, युवक की हालत नाजुक

Sun, 12 Jan 2025 05:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Jan 2025 05:33 PM IST
सार

पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इसी समय पीछे से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिलाओं को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
tractor-trolley crushed two women In Sitapur two died condition of young man is critical
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिलाओं को कुचला - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में रविवार को भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार महिलाएं उछलकर सड़क पर गिरीं। इसी समय पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।  

विज्ञापन


हादसा खैराबाद थाना क्षेत्र के खैराबाद-बिसवां मार्ग पर हुआ। मूल रूप से मानपुर क्षेत्र के बन्नी बाजदारपुर निवासी महिलाएं रेशमा (35) और रेशमा (40), कलीम की बाइक पर सवार थीं। यह लोग बिसवां कोतवाली क्षेत्र के क्योटीवादउल्ला जा रहे थे। 

विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया

रास्ते में बेनीपुर गांव के निकट हादसा हो गया। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कलीम गंभीार रूप से घायल हो गया। इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed