{"_id":"6a285a7289ac6a2455077dfa","slug":"tractor-overturns-driver-crushed-to-death-sitapur-news-c-102-1-slko1037-157658-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रैक्टर पलटा, दबकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रैक्टर पलटा, दबकर चालक की मौत
Tue, 09 Jun 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा के गढ़ी गांव निवासी सूरज राजवंशी के मकान में मिट्टी पटान का कार्य चल रहा था। गांव के ही चालक अरविंद राजवंशी ट्रैक्टर चला रहे थे। मंगलवार देर रात मजदूरों ने ट्राली में मिट्टी भरी थी। मिट्टी अधिक होने के चलते जैसे ही चालक ट्रैक्टर लेकर आगे चला, ट्रैक्टर का अगला हिस्सा उठ कर पलट गया।
चालक अरविंद उसके नीचे दब गए। मजदूरों ने अरविंद को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और मछरेहटा सीएचसी ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चालक अरविंद उसके नीचे दब गए। मजदूरों ने अरविंद को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और मछरेहटा सीएचसी ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन