{"_id":"69ee609fd60cefcce50ca028","slug":"tractor-collides-with-bench-while-trying-to-save-stray-cattle-driver-dies-sitapur-news-c-102-1-stp1002-154843-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छुट्टा मवेशी को बचाने में बेंच से टकराया ट्रैक्टर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छुट्टा मवेशी को बचाने में बेंच से टकराया ट्रैक्टर, चालक की मौत
Mon, 27 Apr 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
संदना। हिंडौरा गांव में शनिवार देर रात रास्ते में अचानक छुट्टा मवेशी आ जाने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सीमेंट की बेंच से टकरा गया। चालक झटके में उछलकर नीचे गिरा और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में घायल चालक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा गया है।
संदना थानाक्षेत्र के हिंडौरा निवासी मनोज शुक्ला (52) शनिवार देर रात अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा लेने खेत जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक छुट्टा पशु सामने आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सीमेंट की सरकारी बेंच से जा टकराया।
टक्कर इतनी तेज थी कि मनोज उछलकर नीचे गिर पड़े और ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन अटरिया स्थित हिंद अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संदना थानाध्यक्ष मानपाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।