फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Toilets and tin sheds constructed by encroaching land were demolished

Sitapur News: अतिक्रमण कर बनाए गए शौचालय व टिन शेड ढहाए

Fri, 09 May 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 09 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Toilets and tin sheds constructed by encroaching land were demolished
महमूदाबाद। शाहजानी गांव में तालाब की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए तीन शौचालय व टिनशेड को नगर पालिका व राजस्व विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जेसीबी की मदद से ढहा दिया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

शाहजानी में सड़क किनारे भूलेखों में गाटा संख्या 115 के रकबा 0.114 हेक्टेयर तालाब के रूप में दर्ज है। तालाब की भूमि पर यहीं के पैरू ने छप्पर रखकर इरफान, मेराज व बफाती के शौचालय व मेराज ने टिनशेड रखकर अवैध अतिक्रमण कर रखा गया था। शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से विवेक वर्मा ने मुख्यमंत्री से करते हुए अतिक्रमण कर बनाए गए शौचालय व टिनशेड हटाए जाने की मांग की थी। राजस्व व नगर पालिका की टीम ने जांच के दौरान शिकायत सही पाई थी और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी थी।
विज्ञापन

महमूदाबाद नगर पालिका के ईओ शैलेंद्र दुबे ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार को पालिका के सफाई लिपिक राम नरेश व श्यामसुंदर तथा लेखपाल रमाकांत, पुर्णेंद्र प्रकाश, राजकुमार चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेखपालों की टीम ने नागरिकों व पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में पुनः पैमाइश करते हुए तालाब की भूमि का चिह्नांकन किया। इसके बाद जेसीबी की मदद से अतिक्रमण कर बनाए गए शौचालय, टिनशेड व छप्पर को हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed