फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Today will be fed 'two drops of life'

आज पिलाई जाएगी ‘दो बूंद जिंदगी की’

Sat, 30 Jan 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Today will be fed 'two drops of life'
सीतापुर। जनपद में 31 जनवरी को बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई जाएगी। एक फरवरी से घर-घर पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला अधिकारी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि पल्स पोलियो का बूथ डे 31 जनवरी को होगा। एक से तीन फरवरी, छह व सात फरवरी को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलवाई जाएगी। चार व पांच फरवरी को कोविड वैक्सीनेशन का टीकाकरण होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में रविवार को पोलियो बूथ लगेगा, वे स्कूल खोले जाएंगे। पर्यवेक्षण कार्य में सुधार लाया जाए। बूथ डे पर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को बूथ पर लाकर पोलियो की दवा पिलवाई जाए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह, डॉ. उदय प्रताप, डॉ. सुरेंद्र शाही, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत अवस्थी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी राज कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed