फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Today started Namish mahotsav

अनूप जलोटा के सुरों से सजेगा नैमिष महोत्सव

Sat, 26 Nov 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Today started Namish mahotsav
नैमिष चक्रतीर्थ। - फोटो : अमर उजाला

अष्टकोणीय महाआरती के साथ रविवार को नैमिष महोत्सव का आगाज होगा। चार दिवसीय इस आयोजन में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनूठी जुगलबंदी होगी। इस यादगार आयोजन का साक्षी बनने को ऋषि-मुनियों की तपोस्थली संवर चुकी है। पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति जगदीश भल्ला अष्टकोणीय महाआरती से नैमिष महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


जिले में पहली बार हो रहे नैमिष महोत्सव को लेकर हर किसी में कौतुहल है। महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इसे भव्यता प्रदान करेंगे। महोत्सव के शुभारंभ के बाद रविवार शाम आठ बजे ‘आध्यात्मिक शाम संतों के नाम’ कार्यक्रम में प्रख्यात गायक प्रेम प्रकाश दुबे के सुरों में आरती, नैमिष महात्म्य का वर्णन होगा।
विज्ञापन


इसके बाद मो. शेख इब्राहिम द्वारा हार्ट एंड बीट, फ्यूजन गायन का कार्यक्रम होगा। फिर मथुरा के विनय और उनकी टीम द्वारा बरसाने की होली, कृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा। नैमिष महोत्सव के दूसरे दिन 28 नवंबर की शाम को ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम होगा। इसमें पीएसी के बैंड अपना जलवा बिखरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा के सुरों से शाम सजेगी। लखनऊ की सुरभि सिंह टंडन द्वारा कथक सोलो की प्रस्तुति की जाएगी। इस अवसर पर कारगिल शहीद कैप्टन मनोज पांडेय की मां मोहिनी पांडेय तथा पिता गोपी चंद्र पांडेय का सम्मान किया जाएगा। महोत्सव के तीसरे दिन 29 नवंबर को स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

शाम 5:30 बजे टीवी कलाकार आयुषी पांडेय लोकगीत पेश करेंगी। राजू सक्सेना द्वारा अवधी, गजल, भोजपुरी गीतों का कार्यक्रम होगा। राजस्थान के अजय याज्ञनिक सुंदरकांड प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव के समापन पर 30 नवंबर को दोपहर तीन बजे से बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।


इसके बाद संतों का सम्मान किया जाएगा। पूजा अग्रवाल कथक नृत्य की प्रस्तुति से चार चांद लगाएगी। वहीं लोक गायिका वंदना मिश्रा द्वारा भोजपुरी, अवधी गीतों की महफिल सजेगी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार व पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन व मंडलायुक्त भुवनेश कुमार मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed