{"_id":"583dbc714f1c1b2d1ede607d","slug":"today-power-cut-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैपालापुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों की आज बत्ती गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैपालापुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों की आज बत्ती गुल
Amarujala Bureau
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर राज्य मार्ग चौड़ीकरण के चलते 30 नवंबर को नैपालापुर उपकेंद्र से जुड़े फीडरों की आपूर्ति बंद रहेगी। इससे फीडर से जुड़े मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। करीब 25 हजार आबादी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
एसडीओ ओपी पाल ने बताया मार्ग चौड़ीकरण के कार्य को लेकर कॉर्पोरेशन के स्तर से लाइन शिफ्टिंग कार्य किया जाना है। जिसकी वजह से बिजली के तार टूटने व बिजली से दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। इसको देखते हुए एहतियात के 30 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
इस कटौती से क्षेत्र के करीब 25 हजार आबादी प्रभावित होगी। एसडीओ ने बताया कि 30 नवंबर को मरम्मत कार्य समाप्त होने के बाद बिजली सप्लाई पूर्व की तरह से प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन