{"_id":"6764661cd394b1df20078529","slug":"tire-of-bdo-reusas-vehicle-burst-overturned-after-hitting-a-tree-sitapur-news-c-102-1-slko1037-123984-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बीडीओ रेउसा के वाहन का टायर फटा, पेड़ से टकराकर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बीडीओ रेउसा के वाहन का टायर फटा, पेड़ से टकराकर पलटा
Thu, 19 Dec 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिसवां सीएचसी पर भर्ती बीडीओ । -संवाद
जहांगीराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र सदरपुर में बृहस्पतिवार सुबह बीडीओ रेउसा के वाहन का अगला टायर फट गया। गनीमत रही कि भयंकर हादसे के बाद भी चालक व सवार बच गए। दोनों को गंभीर चोट आई है। दोनों को बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
रेउसा ब्लॉक में तैनात बीडीओ धर्मेंद्र कुमार मौर्य (35) बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10 बजे अपनी सरकारी गाड़ी से रेउसा ब्लॉक कार्यालय जा रहे थे। सीतापुर-बहराइच मार्ग पर धामीसरांय के नटवीर बाबा स्थान के पास एक फौजी के मकान के सामने गाड़ी का अगला टायर फट गया।
टायर फटने से गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए गड्ढे में पलट गई। इससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार बीडीओ रेउसा धर्मेंद्र कुमार मौर्य (35) व चालक बलराम उर्फ हुकुम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से दोनों को बिसवां सीएचसी भेजा गया। सूचना मिलते ही रेउसा, सकरन व बिसवां ब्लॉक के दर्जनों कर्मचारी सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के परखचे उड़ गए। गनीमत रही कि दोनों एयरबैग खुल गए और गाड़ी में सवार दोनों लोग बच गए।