फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tiger show in Maholi, panic

महोली में दिखा बाघ, दहशत

Tue, 22 Dec 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 22 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन

महोली में मंगलवार को बाघ दिखने से हड़कंप मच गया। बाघ ने आबादी में घुसकर दो बकरियों को भी अपना निवाला बनाया है। ग्रामीण बाघ देखे जाने के दावे कर रहे हैं लेकिन वन विभाग के अधिकारी पगचिह्नों की जांच के बात कह रहे हैं। बाघ की चर्चा से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुद्घापुरवा में ग्रामीण अपने-अपने घरों में सो रहे थे। गांव के शिवराज के मवेशी घर के निकट हाते में बंधे हुए थे। सोमवार रात वहां पर बाघ पहुंच गया और उसने एक बकरी को दबोच लिया।
विज्ञापन


जानवरों की आवाज सुनते ही शिवराज की नींद खुल गई। उसके मुताबिक वह लाठी लेकर हाते में पहुंच गया, लेकिन बकरी को मुंह में दबोचे हुए बाघ को देखकर उसके होश उड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका शोर सुनकर अन्य ग्रामीणों की नींद भी खुल गई। ग्रामीणों ने हांका लगाया तो बाघ बकरी को लेकर खेतों की ओर भाग गया। इस घटना के कुछ देर बाद ही बाघ भूड़ा गांव में घुस गया।

यहां पर बाघ ने भूड़ा निवासी भारत के हाते में बंधे मवेशियों पर हमला बोल दिया। भारत ने भी बाघ को बकरी लेकर भागते देखा। ग्रामीणों ने घेराबंदी की, लेकिन खेतों की तरफ जाने की हिम्मत कोई भी ग्रामीण नहीं जुटा सका।


ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वनकर्मी गांव पहुंचे और उन्होंने पगचिह्न देखने के साथ निशानों के फोटो भी खींचे।

वनकर्मियों के मुताबिक पगचिह्न भेड़िए के लग रहे हैं। पगचिह्नों की जांच की जा रही है। पर ग्रामीण उनके दावे को मानने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बाघ को खुद भागते देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed