{"_id":"6813008e4650dccc9d078cf0","slug":"tiger-attack-farmer-in-sitapur-condition-critical-panic-spreads-in-area-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाघ ने किसान पर किया हमला... हालत गंभीर, क्षेत्र में फैली दहशत; घरों में दुबकने को लोग मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाघ ने किसान पर किया हमला... हालत गंभीर, क्षेत्र में फैली दहशत; घरों में दुबकने को लोग मजबूर
Thu, 01 May 2025 10:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 May 2025 10:33 AM IST
सार
सीतापुर में बाघ ने किसान पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भागा। इससे किसान की जान बच सकी। घटना से क्षेत्र में दहशत फैली है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल किसान
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के सीतापुर में बृहस्पतिवार की सुबह बाघ ने एक किसान पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लाठी-डंडा लेकर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो बाघ जंगल की ओर भागा।
विज्ञापन
घटना लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के निबौरी गांव की है। बाघ के भागने के बाद ग्रामीणों की मदद से घरवालों ने घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग बच्चों, बुजुर्गों को घर से निकालने में डर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन