फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thrown out of the house after giving triple talaq for not getting bike in dowry

Sitapur News: दहेज में बाइक न मिलने से तीन तलाक देकर घर से निकाला

Wed, 19 Apr 2023 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 19 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Thrown out of the house after giving triple talaq for not getting bike in dowry
सीतापुर। खैराबाद क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के असोढर निवासी सीमा खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अक्तूबर 2019 को उसका विवाह जुबैर खां के साथ हुआ था। निकाह के दौरान माता-पिता ने हैसियत के अनुसार उसे दहेज भी दिया।
विज्ञापन


इसके बावजूद ससुराल पक्ष बाइक की मांग करता रहा। इसको लेकर पति जुबैर खां, सास महरून निशां, ससुर महनूर, देवर उमैर खां उसे आए दिन प्रताड़ित कर परेशान करते थे। आरोप है कि बीती नौ अप्रैल की रात आरोपियों ने उसे दहेज की मांग पूरी न करने पर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़िता ने इसकी प्राथमिकी पुलिस में दर्ज कराई। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed