{"_id":"58e3e73f4f1c1b4c3e5b618f","slug":"three-teachers-suspanded","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में गैरहाजिर मिले तीन शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में गैरहाजिर मिले तीन शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : amar ujala
बीएसए ने सिधौली विकासखंड के एक प्राथमिक विद्यालय की सोमवार को जांच कराई तो जांच में तीन शिक्षक गैरहाजिर मिले। इस पर इनका अप्रैल का वेतन रोक दिया गया है। यह जांच उन्होंने एक शिकायत पर कराई थी।
विज्ञापन
बीएसए पन्नाराम को फोन पर एक ग्रामीण ने सिधौली के प्राथमिक विद्यालय अहमदपुरजट में शिक्षक न आने की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर बीएसए ने बीईओ कृष्ण कुमार को औचक मुआयना करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बीईओ को स्कूल में शिक्षक राकेश त्रिपाठी व अरुण कुमार सिंह बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। इन शिक्षकों का अवकाश प्रार्थना पत्र भी नहीं मिला। अन्य शिक्षकों ने बताया शिक्षिका अंजुम मिश्रा बीआरसी गई हैं।
विज्ञापन
बीईओ ने सह समन्वयक को फोन कर बीआरसी पर शिक्षिका के आने की बात पूछी तो वह भी झूठी निकली। जिस पर बीईओ ने दो शिक्षक व एक शिक्षिका का अप्रैल माह का वेतन रोकने की संस्तुति बीएसए से की है।