फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three people nominated for the post of President

Sitapur News: अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन तीन पर्चे दाखिल

Thu, 19 Dec 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 19 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three people nominated for the post of President
महमूदाबाद में नामांकन करते अ​धिवक्ता। संवाद
सीतापुर। लायर्स एसोसिएशन महमूदाबाद की नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए पर्चे दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी 21 दिसंबर को होगी। इसके बाद 31 दिसंबर को मतदान होगा, उसी दिन मतगणना के बाद नतीजों का ऐलान भी किया जाएगा।
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष छोटे लाल वर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। अध्यक्ष पद के लिए हरि प्रसाद वर्मा, वीरेंद्र कुमार पटेल व राजकिशोर ने नामांकनपत्र दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष (20 वर्ष से अधिक) के लिए अनिल कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) के लिए राकेश कुमार निरंकारी, सत्यपाल सिंह तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) के लिए शैलेंद्र तिवारी व सुनील कुमार त्रिपाठी ने पर्चा भरा।
विज्ञापन


इसके अलावा महामंत्री पद के लिए पुरुषोत्तम कुमार शुक्ला, कमल सरोज वर्मा, जैनेंद्र प्रताप वर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए उपेंद्र कुमार वर्मा, गुलेमुनवर, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए सहाबुद्दीन खां, संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए नियाज अहमद, सदस्य (15 वर्ष से अधिक) के लिए विनोद कुमार यादव, वेद प्रकाश शर्मा, राजकुमार वर्मा, वीर विक्रम वर्मा, विजय सिंह चौहान, रघुराज सिंह और सदस्य (15 वर्ष से कम) के लिए संतोष कुमार यादव, सनोज कुमार व संजय कुमार वर्मा ने नामांकनपत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed