Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three people, including a woman, died in road accidents.

Sitapur News: सड़क हादसों में महिला समेत तीन की सांसें थमीं

Thu, 12 Nov 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 12 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a woman, died in road accidents.
विलाप करते परिजन। संवाद
सीतापुर। जिले में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


हरगांव संवाद के अनुसार सलारपुर-कटेसर मार्ग पर मंगलवार शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आरती देवी (32) की मौत हो गई, जबकि उनके पति रोहित (35) और आठ वर्षीय बेटा प्रतीक व पांच वर्षीय बेटी किंजल गंभीर रूप से घायल हो गए। रोहित के दोनों पैर टूट गए।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव निवासी रोहित पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से लहरपुर के नवीनगर स्थित ससुराल जा रहे थे। सलारपुर-कटेसर मार्ग पर पीछे से आई कार ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से चारों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी लहरपुर पहुंचाया, जहां से चारों को पहले लखीमपुर के ओयल और फिर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में महिला की मौत हो गई। रोहित और दोनों बच्चों का लखनऊ में इलाज चल रहा है। सीओ सदर नेहा त्रिपाठी ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
सरैंया संवाद के अनुसार महमूदाबाद के ग्राम सुकईपुर निवासी हरिसन (37) और जतिन (30) लखनऊ में मजदूरी करते थे।

मंगलवार देर शाम दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाराबंकी के बड्डूपुर के गौरभारी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय हरिसन बाइक पर पीछे बैठे थे और दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हरिसन को मृत घोषित कर दिया। वहीं जतिन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

हरिसन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी रोली और सात वर्षीय बेटी नंदनी, पांच वर्षीय आशी तथा तीन वर्षीय खुशी का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार ने बताया कि हादसा में बाराबंकी में हुआ है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

लहरपुर संवाद के अनुसार लहरपुर-सीतापुर मार्ग पर नेवादा गांव के निकट मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हरगांव के भड़रिया गांव निवासी दिलीप कुमार यादव (25) की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दिलीप अपने बच्चों को ससुराल छोड़कर गांव वापस जा रहे थे। नेवादा के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों के अनुसार दिलीप के पास हेलमेट नहीं था। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी लहरपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ अभिषेक ने बताया कि तहरीर के आधार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed