{"_id":"5988a7de4f1c1bb01a8b4692","slug":"three-more-did-the-claim-to-cut-hair","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और ने किया चोटी कटने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और ने किया चोटी कटने का दावा
amar ujala
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां, हरगांव व अटरिया में इलाके में सोमवार को युवती सहित तीन महिलाओं ने चोटी कटने का दावा किया। इनको क्षेत्रीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालांकि इन घटनाओं की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। न ही पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
बिसवां कोतवाली इलाके के गोपालापुर निवासी राजेश्वरी (38) पत्नी मूलचंद ने दावा किया कि वह सोमवार को घर के बाहर पेड़ के नीचे चारपाई पर लेटी थी। इसी बीच उसे महसूस हुआ कि उसके चेहरे पर बाल पड़े हैं। उसने उठ कर देखा तो उसकी चोटी नीचे कटी पड़ी थी जिससे वह घबरा गई। उसने सिरदर्द की शिकायत की तो परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए।
विज्ञापन
इसके अलावा हरगांव के जलालीपुर निवासी मौलाना सलीम की पुत्री कुलसुम(19) ने बताया कि रविवार की शाम वह घर में सो रही थी। इसी बीच उसकी चोटी कट गई और वह बेहोश हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग उसे सीएचसी हरगांव ले गए।
विज्ञापन
वहीं अटरिया क्षेत्र के रेवान कलां गांव निवासी तुलसा देवी (45) पत्नी मुन्नालाल ने दावा किया कि रविवार रात छत पर सो रही थी। सुबह जब उठी तो उसकी चोटी कटी मिली। हालांकि इन घटनाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।