{"_id":"61b63cf91b5905738d4ef320","slug":"three-including-soldiers-died-in-car-overturning-sitapur-news-lko608645693","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटने से फौजी समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पलटने से फौजी समेत तीन की मौत
विज्ञापन
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के कस्बा बांसुरा स्थित पंच पीर मजार के पास बह रहे चौका नदी के नाले में अ?
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा/सीतापुर। थाना रामपुर मथुरा इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में कार सवार फौजी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार सवार लोग वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी बीच कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पलटते हुए चौका नदी के नाले में जा गिरी। इससे तीनों लोगों की मौत हो गई है।
रामपुर मथुरा इलाके के भोगीपुर इलाके के रंजीत (25) फौजी था। उसके छोटे भाई बलजीत की चार दिसंबर को शादी थी। उसी में शामिल होने के लिए घर आया था। शनिवार देर रात वह अपने बचपन के साथी क्षेत्र के सिरकुंडा निवासी सतीश वर्मा (26), रामपुर मथुरा इलाके के ही दुलमपुरवा मजरा मरौंचा निवासी रवी चौहान के साथ कार में सवार होकर घर से गोड़ैचा गांव में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। जहां से घर लौटते समय बांसुरा स्थित पंच पीर मजार के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर गहरे नाले में चली गई।
बताया जाता है कि चौका नदी से जुड़े इस नाले में कुछ दिन पूर्व आई बाढ़ के कारण काफी पानी था। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस को जानकारी दी। लेकिन तब तक कार सवार गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायलों को रामपुर मथुरा सीएचसी ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
एसओ रामपुर मथुरा जितेंद्र ओझा ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात हुआ है। कार सवार फौजी समेत तीन लोगों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।