फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three houses submerged in Saryu river

उफनाई सरयू में समाए तीन मकान

Sun, 28 Jun 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Three houses submerged in Saryu river
सीतापुर। गांजर इलाके में उफनाई सरयू नदी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कई जगह नदी का पानी किनारों से बाहर निकलकर बहने लगा है। रेउसा व रामपुर मथुरा क्षेत्र के तीन आशियाने सरयू की बेकाबू लहरों में समा गए हैं। उधर, शारदा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। तेज हवाओं के साथ उठ रही ऊंची लहरों को देख ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन

तटीय इलाकों में हड़कंप मच गया है। नदी के किनारे रहने वाले लोगों ने गृहस्थी समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन शुरू कर दिया है। हालांकि अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं, लेकिन सरयू व शारदा के जलस्तर में इसी तरह बढ़ोत्तरी होती रही तो किसी भी समय बाढ़ की विनाशलीला शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

ब्लॉक रेउसा इलाके में कोनी, फौजदार पुरवा, मेवडी छोलहा, श्रीराम पुरवा आदि गांवों की तरफ सरयू का पानी बढ़ने लगा है। समयदीन पुरवा और कोनी के रामनिवास व जागेश्वर के आशियाने रविवार को सरयू में समा गए। गनीमत ये रही कि खतरा भांपकर यह लोग पहले ही पलायन कर गए थे, इसलिए बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तटीय क्षेत्र में रहने वाले बाशिंदे सरयू का रौद्र रूप देखकर सुरक्षित ठिकाने तलाशने लगे हैं। अपनी गृहस्थी समेटकर सड़क के किनारे ठिकाना बनाना शुरू कर दिया है। त्यागी महराज के आश्रम के निचले भूभाग में पानी फैलने लगा है। उधर, ब्लॉक रामपुर मथुरा के अंगरौरा गांव में सरयू ने कटान शुरू कर दिया। रविवार को अंगरौरा निवासी शत्रोहन का मकान नदी में समा गया। बाढ़ की आशंका से तटवर्ती गांवों के बाशिंदे सहमे हुए हैं।
चहलारी घाट से गनेशपुर तक बने 54 किमी. के बांध पर बारिश के कारण जगह-जगह खतरनाक रेनकट हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि तत्काल रेनकट दुरुस्त नहीं कराए गए तो बांध का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। ऐसी दशा में सैकड़ों गांवों पर बाढ़ का संकट उत्पन्न हो सकता है।

एसडीएम बिसवां सुरेश कुमार ने बताया कि नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है, लेकिन अभी बाढ़ के कोई हालात नहीं हैं। फिर भी लेखपालों व प्रधानों को बराबर सतर्क रहने के निर्देेश दिए गए हैं। प्रशासन कटान रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed