{"_id":"6250815e832056144c754898","slug":"three-hospital-seals-running-without-registration-sitapur-news-lko6252483174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पंजीकरण चल रहे तीन अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पंजीकरण चल रहे तीन अस्पताल सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछरेहटा (सीतापुर)। शासन ने जब अवैध अस्पतालों पर सख्ती दिखाई तो जिले के जिम्मेदार अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी। शुक्रवार को मछरेहटा कस्बे में तीन अस्पतालों को सील कर दिया गया। ये काफी समय से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे। वहीं एक अस्पताल में भर्ती दो मरीजों को सीएचसी में शिफ्ट कर दिया गया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र शाही व सीएचसी अधीक्षक डॉ. कमलेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को मछरेहटा कस्बे में अभियान चलाया गया। टीम सबसे पहले मछरेहटा कस्बा पहुंची। कस्बे में गोविंदा अधिकारी का बंगाली क्लीनिक अवैध रूप से चलता हुआ मिला। थाने से कुछ ही दूरी पर एक डेंटल क्लीनिक चल रहा था। इस क्लीनिक का विभाग में पंजीकरण नहीं था। इस पर इन दोनों अस्पतालों को सील कर दिया गया।
वहीं, मछरेहटा से जलालपुर रोड पर लखनऊ सेवा अस्पताल चल रहा था। जब टीम अस्पताल पहुंची तो वहां दो मरीज भर्ती मिले। अस्पताल के पास स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई पंजीकरण नहीं था। इस पर टीम ने इस अस्पताल को भी सील कर दिया। वहां भर्ती दोनों मरीजों को सीएचसी मछरेहटा में एंबुलेंस की मदद से भेज दिया गया। डॉ. सुरेंद्र शाही ने बताया कि अवैध अस्पतालों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।