{"_id":"3d651308679175c2bc05a0e24937bfa0","slug":"three-doctors-were-found-absent-in-surprise-check-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिले तीन डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिले तीन डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी सर्वेश गुप्ता ने शनिवार को गया प्रसाद मेहरोत्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संविदा पर तैनात चिकित्सक भूपेन्द्र कुमार, प्रेम प्रकाश आर्या व सरिता गैरहाजिर मिले। जबकि उपस्थिति पंजिका पर तीनों डॉक्टर के हस्ताक्षर थे।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार संविदा पर तैनात चिकित्सक को एक दिन ओपीडी तथा शेष दिन प्राथमिक विद्यालयों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करना होता है। परन्तु यह चिकित्सक शासन के निर्देश का अनुपालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी ने चिकित्सालय में साफ-सफाई व्यवस्था रखने के साथ ही चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को दिये जाने वाली डाईट में गुणवत्ता लाने के निर्देश अधीक्षक अमित बाजपेयी को दिए।
विज्ञापन