{"_id":"6004782d8ebc3e340274a987","slug":"three-crooks-arrested-sitapur-news-lko560368011","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद पुलिस ने क्षेत्र के रहीमाबाद पुल के पास मुठभेड़ के दौरान एक 20 हजार के इनामी सहित तीन शातिर बदमाशों को दबोचा है। इससे पहले बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया था, लेकिन पुलिस ने बचाव करते हुए तीनों शातिरों उनकी कार में ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से असलहे, कारतूस, खोखा व एक कार बरामद की है। बदमाशों को जेल भेजा गया।
खैराबाद पुलिस को थाना क्षेत्र के रहीमाबाद पुल के निकट एक कार में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। फायर होने पर पुलिस टीम बचाव करते हुए बदमाशों की घेराबंदी कर ली और उन्हें सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया। पुलिस ने तीन शातिरों को उनकी कार में ही दबोच लिया। शातिरों में 20 हजार का इनामी बदमाश खैराबाद के चिलवारा निवासी मनोज पासी व उसका साथी गांव का ही गोलू उर्फ गुलशन, मिश्रिख के गुफ्फापुरवा निवासी अनूप पाल शामिल हैं।
इनके कब्जे से पुलिस ने तमंचे व कारतूस व एक कार बरामद की। हुई। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त मनोज पासी काफी दिनों से वांछित था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था। बीस हजार के इनामिया शातिर मनोज पासी व उसके साथियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना खैराबाद प्रभारी निरीक्षक ओपी राय, दारोगा धर्मेंद्र बहादुर सिंह, दारोगा देवेंद्र नाथ पटेल, हेड कांस्टेबित अमरेंद्र द्विवेदी, आरक्षी विपिन कुमार आदि शामिल थे।