{"_id":"5d0e718e8ebc3e47db700d6e","slug":"three-children-kidnaped-sitapur-news-lko4667413187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाश ने तीन बच्चों को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार बदमाश ने तीन बच्चों को किया अगवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछरेहटा (सीतापुर)। कार सवार एक बदमाश ने आम की बाग में खेल रहे दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों को अगवा कर लिया। दिनदहाड़े बच्चों के अपहरण की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने सूचना मिलते ही अपहरणकर्ता की तलाश में घेराबंदी शुरू कर दी। शिकंजा कसता देख अपहरणकर्ता हाईवे पर बच्चों को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने जलालपुर से तीनों बच्चों को खोज लिया।
बच्चों को अभिभावकों को सौंप दिया गया है। मछरेहटा थाना क्षेत्र के गुलाब पुरवा गांव निवासी शत्रोहन राठौर के लड़के बिजेंद्र (10), आकाश (9) और रामू राठौर का लड़का कौशल (11) शुक्रवार दोपहर आम की बाग में खेल रहे थे।
विज्ञापन
शाम तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो चिंतित परिवारीजनों ने उनकी तलाश की। बच्चों का पता नहीं चला। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोस के गांव गुरेनी निवासी रिंकू के साथ बच्चों को कार से कहीं जाते देखा गया था।
इस पर घर वालों ने 100 नंबर पर बच्चों के अपहरण की सूचना दी। बच्चों के अपहरण की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने बच्चों के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी। देर रात करीब 11 बजे नेशनल हाईवे के किनारे जलालपुर गांव में पुलिस ने तीनों बच्चों को बरामद कर लिया।
डरे सहमे बच्चे पुलिस के सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे पा रहे हैं। दुलारने पर बच्चों ने बताया कि रिंकू ने उसे कार में सैर कराने को कहकर बिठा लिया। काफी देर तक गांव के आसपास घुमाता रहा।
बच्चों ने घर वापस चलने की बात कही तो अनसुनी कर दी। अंधेरा होने के बाद वे यह नहीं जान पाए कि उन्हें कहां ले जाया गया। फिर एक जगह उन्हें उतारकर रिंकू चला गया।
कई अपराधों में शामिल रहा आरोपी
बच्चों को कार में बिठाकर ले जाने वाला आरोपी रिंकू आपराधिक प्रवृत्ति का है। पुलिस के मुताबिक वह गैर जिलों में अपराध करता है। कई बार चोरी के मोबाइल मछरेहटा क्षेत्र में भी बेचे हैं।
पुलिस ने रिंकू को दबोचने का प्रयास भी किया लेकिन अधिकतर लखनऊ में रहने के कारण वह हाथ नहीं लगा। मछरेहटा थाने में रिंकू के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बच्चों के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों बच्चों को सकुशल खोज लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
- रामनरेश यादव, थाना प्रभारी मछरेहटा