{"_id":"6743a29f93222f2fff0c6374","slug":"three-cars-damaged-after-being-hit-by-a-truck-youth-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1037-122465-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रक की चपेट में आकर तीन कारें क्षतिग्रस्त, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रक की चपेट में आकर तीन कारें क्षतिग्रस्त, युवक घायल
Mon, 25 Nov 2024 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद लगा जाम।
लहरपुर(सीतापुर)। तंबौर मार्ग पर शारदा नहर रेगुलेटर के निकट बने वैकल्पिक मार्ग पर ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे होने से दुर्घटना हो गई। ट्रक के पीछे चल रहा एक ई-रिक्शा व तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक युवक घायल हो गया। करीब एक घंटे जाम लग गया। पुलिस ने जाम को खुलवाकर यातायात बहाल करवाया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया।
शारदा नहर रेगुलेटर पुल के निकट बने वैकल्पिक मार्ग पर रविवार दोपहर गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक तंबौर की तरफ से आ रहा था। ट्रक चालक व सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक के बीच वाहन निकालने को लेकर कहासुनी होने लगी। तभी अचानक ट्रक पीछे की तरफ जाने लगा। चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका। ट्रक को पीछे जाते देख भगदड़ मच गई।
चपेट में पीछे चल रहा एक ई-रिक्शा आ गया। जिसमें सवार ग्राम गौरिया निवासी आसिफ (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। ट्रक की टक्कर से एक कार उसके पिछले हिस्से के नीचे दब गई।
विज्ञापन
कार के पीछे चल रही है दूसरी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना से बचने के लिए भागते समय एक कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। दुर्घटना के बाद जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद जाम लग रहा। इससे आवागमन को लेकर काफी अफरातफरी मची रही। ट्रक चालक मौके से भाग गया।