फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thieves stole goods worth Rs 12 lakh from two houses

Sitapur News: चोरों ने दो घरों से 12 लाख का माल उड़ाया

Sun, 29 Jun 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 29 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth Rs 12 lakh from two houses
सकरन (सीतापुर)। सिरकिंडा व इटौवा गांव में शनिवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। नकदी समेत चोरों ने यहां से करीब 12 लाख का माल पार कर दिया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सिरकिंडा गांव निवासी अमित के मुताबिक वह अपने परिवार के साथ रात में छत पर सोए थे। चोर घर के पीछे की दीवार में लगे रोशनदान से घुसे। चोरों ने अलमारी का ताला काटकर उसमें रखे 60 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर, बर्तन, कपड़े समेत करीब छह लाख का माल उठा ले गए। इटौवा निवासी राजेश के घर में चोर पीछे की दीवार के सहारे घुसे चोरों ने घर में सो रहे सदस्यों के कमरे को बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन

चोरों ने एक कमरे का ताला खोलकर अलमारी के लॉकर में रखे 1.20 लाख रुपये, जेवर, बर्तन व कपड़े समेत करीब छह लाख रुपये का माल पार कर दिया। रविवार सुबह पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की है। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि मौके पर टीम ने जांच कर केस दर्ज कर लिया है। जांच कर जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नकदी समेत जेवर उड़ाए
सदरपुर (सीतापुर)। मरखापुर में शनिवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। मरखापुर गांव के मजरा शाहपुर निवासी आशाराम के घर में चोर कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे। चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी समेत जेवर पार कर दिए। गर्मी के कारण पूरा परिवार छत सो रहा था। सुबह होने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष मुकुल प्रकाश ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed