{"_id":"686eb91bb367b807e702bad4","slug":"there-will-be-social-audit-of-706-schools-sitapur-news-c-102-1-slko1053-136033-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 706 विद्यालयों का होगा सोशल ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 706 विद्यालयों का होगा सोशल ऑडिट
Thu, 10 Jul 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन 706 परिषदीय विद्यालयों का सोशल ऑडिट होगा। यह ऑडिट जुलाई में किया जाएगा। ऑडिट से पहले शिक्षकों को अभिलेख तैयार करने व ऑडिट के समय उपलब्ध कराने की हिदायत दी गई है।
विद्यालयों में साल भर आने वाले बजट व उसके खर्च के विवरण का सोशल ऑडिट किया जाता है। इसके जरिये परखा जाता है कितना बजट आया है और किस मद में किस तरह खर्च हुआ। इससे विद्यालय की व्यवस्था पर क्या असर पड़ा।
इस बार यह ऑडिट करने की जिम्मेदारी इंटीग्रल विश्वविद्यालय लखनऊ को दी गई है। यह ऑडिट जिले के 20 फीसदी यानि 706 विद्यालयों का होगा। हालांकि आडिट की अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई है। बीएसए ने इससे पहले अभिलेख तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
देने होंगे ये अभिलेख
एसएमसी के मोबाइल नंबर सहित विवरण, 31 मार्च 2025 तक समिति की बैठक की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि, किताब विवरण रजिस्टर की फोटोकॉपी, डीबीटी की जानकारी, शिकायतों का विवरण, एक साल के सभी बिल, एक साल का बैंक स्टेटमेंट, जनवरी से मई तक कक्षावार उपस्थित का विवरण, फिट इंडिया के तहत हुए कार्यक्रम की जानकारी। इसके अलावा अन्य कोई विवरण जिसमें बजट खर्च हुआ हो, उसका विवरण देना होगा।
न आए दिक्कत
ऑडिट को लेकर सभी शिक्षकों को हिदायत दी गई है कि वे सभी अभिलेख तैयार कर लें जिससे ऑडिट के समय कोई दिक्कत न आए।
-अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए