फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   There was silence at most of the polling booths in the city.

Sitapur News: शहर के अधिकांश पोलिंग बूथों पर दिखा सन्नाटा

Sat, 25 Nov 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
There was silence at most of the polling booths in the city.
केस-1
विज्ञापन

दोपहर तक किसी ने भी नहीं दाखिल किया दावा और आपत्ति
शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में दोपहर 12.45 बजे बूथों पर बीएलओ मृदुला सिंह, कालिंदगी, नंदिता पांडे और रुचि टंडन मौजूद थीं। पदाभिहित अफसर ओम प्रकाश उपस्थित थे। किसी भी व्यक्ति ने दावा और आपत्ति नहीं दाखिल किया। अभिषेक गुप्ता सहित तीन लोग मतदाता सूची में अपना नाम देख रहे थे। बीएलए भाजपा नगर उपाध्यक्ष दीपक शुक्ला सहयोग के लिए मौजूद थे।
केस-2
दो युवाओं ने वोटर बनने के लिए भरा फार्म
दोपहर 12.10 बजे नगर पालिका दफ्तर के तीन बूथों पर बीएलओ सुनीता गुप्ता, क्षमा मेहरोत्रा, प्रेमलाल सहित पदाभिहीत अफसर लल्लूराम उपस्थित थे। तब तक दो युवाओं ने फार्म-6 जमा कर दिया था। हिन्दू कन्या पाठशाला जूनियर विभाग स्थित तामसेनगंज में बीएलओ सरिता सक्सेना, मतता पांडे, नीरू सिंह व मो. असलम मौजूद थे। पदाभिहीत अफसर नहीं दिखे, हालांकि सुपरवाइजर कमलेश मिश्रा ने बताया कि वह कमरे में हैं। यहां भी 11.40 बजे तक कोई दावा और आपत्ति नहीं भरा गया था।
विज्ञापन




सीतापुर। विधानसभावार मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम चल रहा है। इसी के तहत शनिवार को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया। इसमें बीएलओ की ओर से दावे और आपत्तियां प्राप्त किए गए। शहर के अधिकतर बूथों पर दोपहर तक सन्नाटा दिखा। प्रशासनिक अफसरों ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तमाम बूथों पर पदाभिहित अफसर नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम 27 अक्तूबर से चल रहा है। नौ दिसंबर तक दावे व आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां 3638 मतदेय स्थल (बूथ) बनाए गए हैं। इन बूथों पर शनिवार को बीएलओ की ओर से विशेष अभियान के तहत दावा और आपत्ति प्राप्त किए गए। तमाम बूथों पर पदाभिहित अफसर नहीं पहुंचे। राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त किए जाने वाले बीएलए भी नहीं दिखाई दिए।

एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने हरगांव ब्लॉक के प्राथमिक स्कू ल सेमरीभान, परसेंडी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव सहित एक दर्जन स्कूलों में बने बूथों का निरीक्षण किया। तहसीलदार सदर बालकृष्ण सिंह ने कई बूथों का मुआयना किया। इसी तरह अन्य तहसीलों में प्रशासनिक अफसरों ने बूथों का जायजा लिया। बीएलओ को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed