{"_id":"681d02e9782e03467101504f","slug":"there-was-no-electricity-in-five-villages-for-24-hours-sitapur-news-c-102-1-slko1053-131880-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पांच गांवों में 24 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पांच गांवों में 24 घंटे गुल रही बिजली
Fri, 09 May 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 09 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े पांच गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बुधवार को गुल हुई बिजली बृहस्पतिवार दोपहर बाद बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े खटकरी, लोधौरा, खपूरा सहित पांच गांवों में बुधवार को अचानक बिजली गुल हो गई थी।
लंबी कटौती होने से लोगों के सामने तमाम दिक्कतें खड़ी हो गईं। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए। पानी का संकट खड़ा हो गया। मोबाइल भी ठप हो गए। इससे लोग परेशान रहे। कई बार शिकायत भी दर्ज करवाई। बृहस्पतिवार दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि तकनीकी दिक्कत आ गई थी। संविदाकर्मी हड़ताल पर होने से मरम्मत कराने में दिक्कत आ रही है।
मोहल्लों में भी हुई कटौती
शहर के विकास नगर, खूबपुर, श्रीनगर, नवीन चौक, पुराना सीतापुर, मन्नी चौराहा इलाके में भी बृहस्पतिवार को करीब तीन घंटे की बिजली कटौती हुई। दोपहर के समय बिजली न आने से लोग खासे परेशान रहे। अफसरों ने बताया कि लाइन में फॉल्ट की वजह से कटौती की गई।