{"_id":"673a222b86eeb628e008d131","slug":"there-was-fighting-between-the-two-sides-with-sticks-and-sticks-youth-got-injured-due-to-bullet-injury-sitapur-news-c-102-1-slko1055-122092-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, गोली लगने से युवक जख्मी, आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, गोली लगने से युवक जख्मी, आठ गिरफ्तार
Sun, 17 Nov 2024 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घायल ग्रामीण।
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। कुसुमा गांव में शनिवार देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें 13 लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्ष घटना के कारण अलग-अलग बता रहे हैं। आरोप है कि फायरिंग भी हुई। यह फायर बाइक से घर जा रहे एक युवक को जा लगी। पुलिन्ने फायरिंग होने की बात से इन्कार करते हुए दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर आठ लोगों को जेल भेज दिया है।
गांव के एक पक्ष से रोहित, हर्षित, बिट्टा देवी, रामप्रकाश, आकाश चोटिल हो गए। दूसरे पक्ष से मिथलेश, अनिल, सीता, सुनील, संजना, संजय, राम देवी, दामिनी घायल हो गए। गांव के मिथिलेश (40) ने बताया कि मारपीट में फायरिंग हुई। एक गोली उसके पैर में लगी है। घायलों को सीएचसी ऐलिया लाया गया, जहां चिकित्सक कुमार गौरव ने गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव निवासी संजय ने बताया कि वह नहर विभाग में चौकीदार हैं। शनिवार शाम को वह चौकीदारी करने गए थे। अचानक उन्हें आवाज सुनाई दी तो उन्होंने टॉर्च जला दी। उन्होंने देखा कि गांव निवासी प्रेमचंद व गौरव नहर विभाग की ओर से लगाए गए मोटर को खोल रहे हैं। इससे नाराज आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी संजय के घर पहुंचे और मारपीट की।
विज्ञापन
मिथिलेश बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहे थे। आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। वह बाइक से भगाने की कोशिश करने लगे तो कि किसी ने फायर की, गोली उनके पैर में लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमचंद व मिथिलेश प्रजापति के परिवार के बीच पहले से भी कुछ अनबन है। जिसके चलते अक्सर झगड़ा होता रहता है।
थानाध्यक्ष दयाशंकर ने बताया कि फायरिंग होने जानकारी नहीं है। मौके पर कोई ऐसा साक्ष्य भी नहीं मिला है। एक पक्ष का कहना है चोरी करते हुए देखा तभी विवाद हो गया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि फसल काटने को लेकर विवाद चल रहा था।