{"_id":"68bc7db3134618078d06f9f0","slug":"there-was-a-lot-of-enthusiasm-for-the-immersion-processions-of-lord-ganesha-idol-sitapur-news-c-102-1-stp1002-139831-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: भगवान गणेश प्रतिमा के विसर्जन यात्राओं की धूम रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: भगवान गणेश प्रतिमा के विसर्जन यात्राओं की धूम रही
Sun, 07 Sep 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल लोग।
सीतापुर। शहर से लेकर कस्बों तक शनिवार को भगवान गणेश प्रतिमा के विसर्जन यात्राओं की धूम रही। गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आ... के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। डीजे की धुन पर नाचते-गाते व अबीर गुलाल उड़ाते श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से विघ्न विनाशक को विदा किया।
शहर के लालबाग पार्क में चल रहे गणेश महोत्सव पंडाल में शुक्रवार रात महाआरती की गई। समिति के अध्यक्ष पालू रस्तोगी ने बताया कि शनिवार सुबह आरती के बाद से दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। दोपहर दो बजे विसर्जन यात्रा निकाली गई।
शहर भ्रमण के बाद नैमिषारण्य पहुंचकर गोमती नदी में गणपति बप्पा की प्रतिमा विसर्जित की गई। लोहारबाग के सिद्धि विनायक गेस्ट हाउस में स्थापित गणेश प्रतिमा और विजयलक्ष्मी नगर, आर्यनगर, नई बस्ती, दुर्गापुरवा, आलम नगर, होली नगर, गुड़ियन टोला व मुंशीगंज सहित कई जगह सजे पंडालों में विराजे गजानन की सवारी निकाली गई।
विज्ञापन
डीजे की धुन पर झूमते व अबीर-गुलाल उड़ाते श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से अगले बरस जल्दी आने की कामना की। शहर के गोपालघाट, कनवाखेड़ा व कुछ श्रद्धालुओं ने नैमिषारण्य पहुंचकर गोमती में प्रतिमा का विसर्जन किया।