{"_id":"5f9313df8ebc3e9ba2052de8","slug":"theft-in-shop-sitapur-news-lko5467992150","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो दुकानों में लगाई नकब, एक से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो दुकानों में लगाई नकब, एक से चोरी
विज्ञापन
सांडा (सीतापुर)। बिसवां कोतवाली क्षेत्र सांडा में पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने दो दुकानों में नकब लगाकर एक दुकान से हजारों का माल पार कर दिया, जबकि दूसरी दुकान में चोरी नहीं कर पाए। पुलिस को सूचना दे दी गई है।
बिसवां कोतवाली इलाके के सांडा निवासी अजय गुप्ता ने बताया कि उनकी मीठे की दुकान ब्लॉक मुख्यालय के गेट पर स्थित है। शुक्रवार की सुबह जब दुकान का ताला खोला गया तो देखा गया कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा है और दुकान के पीछे की दीवार में नकब लगी हुई है। उसके बाद जब अन्य चीजें देखी गईं तो पता चला कि लगभग 25 सौ रुपये के सिक्के, एक पेटी कोल्ड ड्रिंक, एक पेटी पानी की बोतल आदि हजारों का माल गायब है।
पचदेवरा निवासी अनिल वर्मा का यहीं पर पड़ोस में ही सहज जनसेवा केंद्र संचालित है। उनकी भी दुकान में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया गया, लेकिन नकब के सामने काउंटर होने के कारण चोर दुकान के अंदर नहीं घुस सके। चोरी के संबंध में पुलिस चौकी सांडा को सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।