{"_id":"6af4be1e5e6b850d2e0ddbba","slug":"motorcycles-collide-farmer-killed-two-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1055-167419-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मोटरसाइकिलें भिड़ीं, किसान की गई जान, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मोटरसाइकिलें भिड़ीं, किसान की गई जान, दो घायल
Thu, 12 Nov 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद/सरैंया। रामपुरकलां के गौरा गांव के पास बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में रामपुरकलां के जुड़नापुर गांव निवासी किसान अभिषेक (24) की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज जारी है।
परिजनों के अनुसार अभिषेक की बहन पल्लवी लखनऊ में नौकरी करती हैं। भैयादूज पर टीका लगवाने के बाद अभिषेक अपनी बहन को छोड़ने सरैया स्टेशन गए थे। वहां से लौटते समय गौरा गांव के पास हादसा हो गया। दूसरी बाइक पर सवार डेरा पंचाईन निवासी शुभम (16) और टोडकपुर निवासी सरोज कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहला लाया गया। यहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार मौके पर किसी के पास हेलमेट नहीं मिला। सीओ वेद प्रकाश ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।