फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The young man died of head collides with dividers

डिवाइडर से सिर टकराया युवक की जान गई

Thu, 19 Nov 2015 11:34 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
सिर पर गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। यदि युवक हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी। शहर कोतवाली इलाके के सुदामापुरी मोहल्ला निवासी त्रिवेंद्र कुमार शर्मा (44) पुत्र जय नारायन ट्रांसपोर्ट का काम करता था।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम वह बाइक से सेक्रेड हार्ट इंटर कॉलेज के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे त्रिवेंद्र उछलकर डिवाइडर में टकराकर बेसुध हो गया।
विज्ञापन


उसने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। घटना के बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक सिर पर हेलमेट न होने से गहरी चोट लग गई। इससे जान चली गई। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed