{"_id":"62644abe711ef5015a56537c","slug":"the-working-style-of-health-workers-did-not-improve-sitapur-news-lko6275123168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधरी स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधरी स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली
विज्ञापन
महमूदाबाद सीएचसी का निरीक्षण करती सीएमओ मधु गैरोला। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। सीएचसी महमूदाबाद के चिकित्साकर्मियों की एक दिन पहले डिप्टी सीएम के निरीक्षण के बाद भी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ है। सीएमओ ने शनिवार सुबह निरीक्षण किया। कई कर्मचारी देर से आए। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाते हुए देर आने वाले कर्मचारियों को उपस्थिति रजिस्ट्रर पर समय भी दर्ज करने की हिदायत दी।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शुक्रवार को अचानक सीएचसी महमूदाबाद पहुंच गए थे। करीब एक घंटे के निरीक्षण में स्वास्थ्य सुविधाओं की पूरी पोल खोलकर रख दी थी। 11 कर्मी बिना सूचना के नदारद मिले थे। सीएचसी में पग-पग पर अव्यवस्थाएं मिली थी। एलटी और बाल रोग विशेषज्ञ लंबे समय से नहीं आ रहे थे। इसको लेकर डिप्टी सीएम ने सीएमओ से फोन पर बातकर जानकारी की थी तो वह सही से जवाब भी नहीं दे पाईं थी।
डिप्टी सीएम ने माना था कि सीएमओ डॉ. मधु गैरोला अपनी जिम्मेदारियों का सही से निर्वहन नहीं कर रही हैं। इसको लेकर डिप्टी सीएम ने सीएमओ को कड़ी फटकार लगाई थी, लेकिन इसके बाद कर्मियों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को सीएमओ ने सीएचसी पहुंचकर हालात देखे। इसके बाद शनिवार को सीएमओ डॉ. मधु गैरोला सुबह 8.15 पर पहुंच गई। इस दौरान कर्मचारियों के आने का सिलसिला चल रहा था। इस पर सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश चंद त्रिपाठी को फटकार लगाई। चिकित्साकर्मियों के लिए कहा कि जो कर्मी देर से आ रहे हैं, रजिस्ट्रर पर वह आने का समय दर्ज करें। जिससे देर से आने पर उन पर कार्रवाई हो सके। इस दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी वार्ड, औषधि वितरण कक्ष, ओपीडी व लैब का निरीक्षण किया।
गैरहाजिर कर्मचारियों को नोटिस
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि डिप्टी सीएम के निरीक्षण में सीएचसी महमूदाबाद के 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। इन कर्मचारियों में चार चिकित्सक भी शामिल थे। इनका एक दिन का वेतन काटा गया है। नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीएमओ ने दी सफाई
डिप्टी सीएम ने एलटी राहुल चौधरी के कोविड का सैंपल लेने के लिए एक साल से अटैच होने पर नाराज हुए थे। इस पर सीएमओ ने सफाई देते हुए बताया कि शासन का आदेश है कि जहां एक्स-रे मशीन नहीं है या खराब है, वहां के टेक्नीशियन के पास कोई काम नहीं है। इसलिए कोविड के काम करवाए जाए।
इसलिए राहुल चौधरी की ड्यूटी कोविड में लगाई गई थी। जब तक पीजीआई में कोविड के सैंपल जाते थे, तब वह सैंपल लेकर पीजीआई जाते रहे। इस समय वह बीएसएल-2 लैब सीतापुर में सैंपल कलेक्ट करके ले जाते हैं। उनकी हाजिरी आई हॉस्पिटल कोविड केयर सेंटर में लग रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप सिंह के बारे में बताया कि वह जॉइनिंग करके चले गए थे। इसलिए इनका नाम उपस्थिति रजिस्ट्रर पर अंकित नहीं होना चाहिए था।
वहीं, एलटी राहुल चौधरी के लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे प्रकरण के मामले में अब हकीकत क्या है यह तो सीएमओ ही बेहतर जान सकती हैं, लेकिन उनके दो अलग-अलग बयान उन्हीं को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहे है। डिप्टी सीएम को बताया कि लखनऊ सैंपल लेकर जाते हैं, अब कह रहीं हैं कि वह जिला अस्पताल लैब को जाते हैं, अब सच क्या है।