{"_id":"6563772da9cae69727096bc6","slug":"the-woman-who-came-with-the-inspector-created-ruckus-in-the-hotel-sitapur-news-c-102-1-slko1055-6024-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: होटल में दरोगा के साथ आई महिला ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: होटल में दरोगा के साथ आई महिला ने किया हंगामा
Sun, 26 Nov 2023 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 26 Nov 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक होटल में दरोगा के साथ आई महिला ने विवाद शुरू कर दिया। वह महिला कौन थी, इस बात की जांच की जा रही है। वहीं दरोगा का कहना है कि महिला उसकी रिश्तेदार थी।
एक चौकी पर तैनात दरोगा शनिवार को शहर के एक होटल आए थे। उनके साथ एक महिला भी थी। देर रात महिला ने दरोगा से झगड़ा शुरू कर दिया। वह कमरे से बाहर निकल आई और चिल्लाने लगी। मैनेजर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और दरोगा को हिरासत में ले लिया।
दरोगा ने बताया कि महिला उसकी रिश्तेदार थी। वह अयोध्या में रहती है और लखनऊ में रहकर वकालत की पढ़ाई कर रही है। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि दरोगा से पूछताछ में पता चला है कि महिला उसकी रिश्तेदार थी। मामले की जांच सीओ को दी गई है। महिला ने कोई तहरीर नहीं दी है।