{"_id":"9ddc8b3d73ed25b39d6db673374a22f1","slug":"the-woman-died-in-mysterious-circumstances-to-hang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से महिला की मौत
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली इलाके के आदर्श नगर मोहल्ला निवासी सीमा गुप्ता (25) पत्नी सुनील कुमार ने सोमवार दोपहर संदिग्ध हालात में घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद उसकी ससुराल वाले भाग निकले।
विज्ञापन
जिसके बाद खबर पाकर मृतका के मायके तालगांव क्षेत्र के मेंहदीपुरवा से पिता गया प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के देर तक न पहुंचने पर इन लोगों ने हंगामा काटा।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन