{"_id":"6910e5119ede96151c0598ec","slug":"the-wind-and-fog-made-us-feel-cold-sitapur-news-c-102-1-stp1002-143876-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: धुंध के साथ हवा ने कराया सर्दी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: धुंध के साथ हवा ने कराया सर्दी का अहसास
Mon, 10 Nov 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। नवंबर का पहला सप्ताह बीतते ही ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पछुआ हवाओं के कारण पारा तेजी से लुढ़कने लगा है, जिससे सर्दी में इजाफा होने लगा है। पिछले तीन दिन से सुबह धुंध के साथ सर्द हवा ठंड का अहसास करा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पछुआ हवाओं की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शनिवार की तुलना में अधिकतम पारा एक डिग्री जबकि न्यूनतम पारा दो दिनों में दो डिग्री नीचे खिसका है। आने वाले दिनों में धूप कमजोर होने के साथ सर्दी जोर पकड़ेगी। रविवार की सुबह धुंध के बीच हुई। सुबह ठंड के कारण लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए।
हालांकि, दिन चढ़ने पर धूप निकलने से राहत मिली। तेज पछुआ हवाएं जरूर मुसीबत बनी रहीं। शाम गहराने पर सर्दी के प्रभाव में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी गई। मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवा के कारण तापमान गिरने से सर्दी के जोर पकड़ने के आसार हैं।