फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The water of the overflowing Saryu is spreading in the villages

Sitapur News: गांवों में फैल रहा उफनाई सरयू का पानी

Fri, 01 Aug 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 01 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The water of the overflowing Saryu is spreading in the villages
खेत में भरा बाढ़ का पानी।
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरयू में उफान के बाद पानी बाहर निकलने से तटवर्ती क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गया है। खेतों में बाढ़ का पानी भर गया है जो आसपास के कई गांवों में फैल रहा है। बाढ़ से घिरे गांवों के लोगों के सामने आवागमन समेत कई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। सरयू का जलस्तर शुक्रवार को 118.10 मीटर पर स्थिर रहा। पानी खतरे के निशान 119 मीटर से 90 सेमी नीचे है। वहीं, तीनों बैराजों से शुक्रवार को 3.02 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

सरयू की बेकाबू लहरें दायरे से बाहर निकलकर आबादी की ओर बढ़ रही हैं। तटवर्ती रामरुप्पुरवा, सुंदरपुरवा, कुन्नापुरवा, लोधनपुरवा, नागेश्वर पुरवा, छोटेपुरवा व बचऊ पुरवा जाने वाले रास्तों पर बाढ़ का पानी भर गया है। अपनी दैनिक जरूरतों व नित्य क्रियाओं के लिए ग्रामीणों को पानी के बीच होकर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खेतों में पानी भरने से फसलों के नुकसान का खतरा बढ़ गया है। बांकेघाट नाले में लगातार सरयू का पानी भर रहा है जिससे लोगों का आवागमन नाव के सहारे करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि पानी इसी तरह फैलता रहा तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। पशुपालकों के सामने चारे का संकट खड़ा हो जाएगा। ग्रामीण रामफल व रामविजय ने बताया कि प्रशासन की चहलकदमी केवल अखरी, अंगरौरा व कनरखी तक रहती है। शुकुलपुरवा तक अधिकारी कभी नहीं आते हैं। यहां सबसे ज्यादा समस्याएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



किस बैराज से छोड़ा गया कितना पानी
घाघरा बैराज- 1,31,778 क्यूसेक
शारदा बैराज- 1,09,035 क्यूसेक
बनबसा बैराज- 61,014 क्यूसेक


तटीय 15 गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा
रेउसा (सीतापुर)। शारदा व सरयू नदियों के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। तटवर्ती 15 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। पानी इन गांवों से महज 50 फीट दूर हिलोरे मार रहा है। तीन किमी दूर गुरगुजपुर व विक्रमकुटी के पास नकेहिया नाले में सरयू का पानी भर रहा है। दुर्गापुरवा और गवढी बजहा के मध्य नाले पास नदी का पानी बाहर निकल रहा है। इससे दुर्गापुरवा, पासिनपुरवा, मरैली, लोधनपुरवा, रामलाल पुरवा, निर्मलपुरवा, लालापुरवा, सम्बारीपुरवा, गार्गीपुरवा, नगीनापुरवा, गवढी बजहा, मेवडी छोलहा, गोड़ियन पुरवा, निर्मलपुरवा के लोग भयभीत हैं। इन गांवों के लोग सुरक्षित ठिकाना तलाशने लगे हैं। वहीं, संतोष यादव, माया प्रकाश, सुशील, नन्हकन्ने, प्रमोद, बदलू, राजकुमार आदि ने बताया कि गवढी बजहा व दुर्गापुरवा के मध्य नाले के मुहाने पर बंधा नहीं बनवाया गया तो कई गांव बाढ़ की जद में आ सकते हैं।

ग्रामीणों को अलर्ट किया गया
अभी बाढ़ जैसे हालात नही हैं। नदियों का पानी अपनी हद में बह रहा है। बराबर दौरा कर जायजा लिया जा रहा है। लेखपालों को सतर्कता बरतने व ग्रामीणों को अलर्ट रहने को कहा गया है। ग्राम समितियों को सक्रिय कर दिया गया है।


- उमाशंकर त्रिपाठी, तहसीलदार बिसवां


उठाए जाएंगे जरूरी कदम
सरयू का जलस्तर स्थिर है। टीमें लगातार गांवों का दौरा कर रही हैं। यदि गांवों के पास पानी का ठहराव होता है तो जरूरी कदम उठाए जाएंगे। अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है। आवश्यकता पड़ने पर लोगों को आश्रय स्थल पहुंचने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।
- अनिल कुमार, तहसीलदार महमूदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed