फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The upper part of the child's body and the other leg were found in the field.

Sitapur News: सीतापुर में जंगली जानवर ने किया भेड़ का शिकार

Fri, 28 Feb 2025 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The upper part of the child's body and the other leg were found in the field.
जंगली जानवर के हमले में मृत भेड़।
लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में बुधवार रात जंगली जानवर ने भेड़ का शिकार किया। बृहस्पतिवार सुबह भेड़ का शव देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इस दौरान ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर निवासी मनीष पुत्र गुमानी की भेड़ घर के बाहर छप्पर के नीचे बंधी हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह उसका क्षत विक्षत शव पाया गया। इससे ग्रामीण सहम गए। ग्रामीणों का कहना है कि किसी जंगली जानवर ने भेड़ का शिकार किया है। वहीं, सूचना के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे उप वन क्षेत्राधिकारी हरीश कुमार श्रीवास्तव ने जांच पड़ताल कर बताया कि घटनास्थल के आसपास किसी हिंसक वन्यजीव के पगचिह्न नहीं मिले हैं। उन्होंने आशंका जताई कि किसी कुत्ते या सियार ने भेड़ पर हमला किया है। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों को सजग रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed