फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The upper part of the child's body and the other leg were found in the field.

Sitapur News: खेत में मिला मासूम के शरीर का ऊपरी हिस्सा व दूसरा पैर

Fri, 28 Feb 2025 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The upper part of the child's body and the other leg were found in the field.
खेत में छानबीन करते पुलिसकर्मी।
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। कस्बे से मंगलवार को लापता हुई छह साल की मासूम के शरीर का ऊपरी हिस्सा व दूसरा पैर भी बृहस्पतिवार को इलाके में स्थित लाही के खेत में मिल गया। एक दिन पहले बच्ची का एक कटा पैर व जबड़े का हिस्सा खेत में मिला था। दोनों स्थानों की दूसरी महज 60 मीटर है। बुधवार तक तक स्थानीय पुलिस जंगली जानवर के खाए जाने की आशंका जता रही थी। बृहस्पतिवार को बच्ची के परिजनों ने मासूम की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई है। क्राइम सीन देखकर लग रहा है कि किसी को कुछ पता न चले, इसलिए अंगों को अलग-अलग काटकर फेंका गया है। अभी भी बच्ची के कमर का हिस्सा गायब है। हालांकि, मासूम के अपहरण का केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने केस की धाराएं नहीं बदली हैं। पुलिस ने बरामद अंगों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

इलाके की छह साल की मासूम मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे पड़ोस की दुकान पर समोसा खरीदने के लिए गई थी। इसके बाद लापता हो गई थी। बुधवार को थाने से महज 100 मीटर दूर अमरीका के खेत में उसका एक कटा पैर व जबड़े का हिस्सा मिला था। बृहस्पतिवार सुबह परिजन आसपास के खेतों में खोजबीन कर रहे थे तो अमरीका के खेत के सामने स्थित जिलानी के खेत में लाही की फसल के बीच बच्ची के सीने से सिर तक का हिस्सा दिखाई दिया। वहीं, 50 मीटर की दूरी पर घुटने से कटा दूसरा पैर भी मिल गया। मासूम के शव पर कपड़े नहीं थे। मौके पर पहुंचे एएसपी दक्षिणी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नशे व उत्तेजना बढ़ाने वाली दवाओं के पत्ते मिले
क्राइम सीन के हालात मासूम के साथ गलत होने की ओर इशारा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार फोरेंसिक टीम को बच्ची के शव पर कोई कपड़े नहीं मिले थे। इसके अलावा टीम को अधूरे शव से कुछ दूरी पर पानी की बोतल, कुछ नशे व उत्तेजना बढ़ाने वाली दवाओं के पत्ते और कंडोम भी पड़ा मिला है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन ने इस खेत में नहीं की थी तलाश
ड्रोन के जरिये बुधवार को पैर मिलने के बाद जिस खेत में बृहस्पतिवार को शरीर के अंग मिले उसमें ड्रोन ने तलाश ही नहीं की थी। मृतका का परिवार बड़ा होने के कारण परिवार के लोग ही तलाश करने में जुटे हैं। परिजन अभी मासूम के कमर का हिस्सा भी तलाशने में लगे हैं, जो अब तक नहीं मिला है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है, इसलिए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed