फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The uncontrollable waves of Saryu swept away two houses

Sitapur News: सरयू की बेकाबू लहरें बहा ले गईं दो मकान

Wed, 17 Sep 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 17 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The uncontrollable waves of Saryu swept away two houses
नदी की लहराें से हो रही कटान।
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। शुकुलपुरवा में सरयू नदी से हो रही कटान कहर बरपा रही हैं। मंगलवार को बेकाबू लहरें दो मकानों को बहा ले गईं। सात घर लहरों के निशाने पर हैं। घबराए लोग गृहस्थी समेटकर सुरक्षित ठिकाने की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, गिरजापुरी के तीनों से बैराजों से मंगलवार को 3.88 लाख क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया है। सोमवार की तुलना में 68 हजार क्यूसेक पानी ज्यादा डिस्चार्ज किया गया है। ऐसे में अभी संकट बढ़ सकता है।
विज्ञापन


अंगरौरा में लगे मीटर गेज पर मंगलवार को सरयू नदी का जलस्तर 118.20 मीटर दर्ज किया गया। लेखपाल रवींद्र ने बताया कि पिछले 24 घंटे में पानी 10 सेंटीमीटर बढ़ा है। अब नदी खतरे के निशान 119 मीटर से महज 80 सेंटीमीटर नीचे है। सरयू का जलस्तर बढ़ने पर भी कटान जारी है। शुकुलपुरवा के प्रधान श्रीराम ने बताया कि मजरा सुंदरपुरवा में रहने वाली सुनीता का घर कटकर सरयू में समा गया है। इसके अलावा लोधनपुरवा के गया प्रसाद के मकान को लहरें बहा ले गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोधनपुरवा में रईस, कल्लू व सईद के घर कटान के कगार पर हैं। ये सभी लोग अपने घरों की गृहस्थी समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। इसके अलावा जगन्नाथ, संतराम, अंबिका तथा मुटरु के घर भी लहरों के निशाने पर आ गए हैं। इनके घरों से नदी की धारा महज 10 मीटर दूर है। यह लोग भी अपनी गृहस्थी समेटने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed