फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The two candidates clashed

दो उम्मीदवार भिड़े

Mon, 23 Nov 2015 11:23 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ लोगों ने एक-दूसरे के कई घरों को फूंक दिया। एक कार भी आग के हवाले कर दी। बवाल में हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। एक महिला जख्मी भी हुई है। खबर पाते ही एसपी कवींद्र प्रताप सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। तालगांव इलाके के मोहरैय्या कलां गांव में निर्मला सिंह व मो. सलाम प्रधान का चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों पक्ष अपने समर्थकों के साथ रविवार शाम गांव में ही वोट मांग रहे थे।
विज्ञापन


वोट मांगते हुए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसके बाद समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बात बढ़ने पर दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। लाठियां चलने के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों में आग लगा दी, जिससे दोनों पक्षों के पांच घर जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कार भी आग के हवाले कर दी। बवाल में करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति राख हुई। विवाद के बाद किसी तरह अन्य ग्रामीणों ने लपटों पर काबू पाया।

उधर, खबर पाते ही एसपी कवींद्र प्रताप सिंह, एएसपी जेपी सिंह, सीओ रामसनेही यादव, तालगांव इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर विनय गौतम के अलावा मानपुर व खैराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर सलाम पक्ष के भोले ने मनोज, रोहित, निर्मल, उमेश, रंजीत को नामजद किया है, जबकि निर्मल पक्ष के रंजीत ने लकी, अय्यूब, अल्ताफ, अनीस, इम्तियाज व कल्लू सहित सात लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि सभी नामजद लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed