फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The tiger devoured the buffalo

Sitapur News: बाघ ने भैंस को बनाया निवाला

Mon, 27 May 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 27 May 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
The tiger devoured the buffalo
महोली (सीतापुर)। नदी की तलहटी में बाघ ने एक भैंस को निवाला बनाया है। दो दिन बीत जाने के बाद भी वन विभाग के हाथ खाली हैं। वन विभाग कांबिंग कर रहा है। ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोल्हौरा गांव के निकट बाघ ने भैंस के बच्चे पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो बाघ उसे छोड़कर झाड़ियों में छिप गया। शनिवार शाम फिर कोल्हौरा गांव के निकट जंगली जानवर ने एक भैंस को अपना निवाला बनाया। सीता रामपुर निवासी राम भरोसे ने बताया कि वह अपने मवेशियों को लेकर नदी की तलहटी में चराने गया था।
विज्ञापन

एक भैंस नदी पार कर कोल्हौरा गांव के निकट झाड़ियों की तरफ चली गई। इसी बीच बाघ उसे झाड़ियों में खींच ले गया। भैंस के चीखने पर जब ग्रामीणों के साथ पहुंचा तो भैंस मृत अवस्था में पड़ी थी। वन दरोगा संतराम ने बताया कि कोल्हौरा गांव के निकट भैंस का शिकार जंगली जानवर ने किया है। रविवार को भी कांबिंग की गई है। लेकिन झाड़ियां अधिक होने से पगचिह्न नहीं मिले हैं। ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सालों से कर रहा परेशान
नदी की तराई क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से बाघ दिख रहा है। चंद्रा, रुस्तम नगर, कोल्हौरा, श्यामजीरा व नरनी गांव के निकट बाघ कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया लेकिन वह पिंजरे के करीब तक नहीं फटका। वह मवेशियों का शिकार करता रहा। बाघ प्रभावित क्षेत्र में कैमरे लगवाने के साथ-साथ तीन दिनों तक बाघ मित्रों ने भी क्षेत्र में कांबिंग की लेकिन वह बाघ की झलक भी नहीं देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed