फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The sun started shining at eight in the morning

Sitapur News: सुबह आठ बजे ही चुभने लगी धूप

Sun, 11 May 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 11 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The sun started shining at eight in the morning
सीतापुर। चिलचिलाती धूप अब सुबह आठ बजे से ही बदन झुलसाने लगी। दिन चढ़ने के साथ गर्म हवाओं के थपेड़ों ने मुश्किल और बढ़ा दी। पंखे व कूलर की हवा भी राहत देने में नाकाम हो रही है। गर्मी की वजह से सड़क पर चहल-पहल नहीं दिख रही।
विज्ञापन

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में शुक्रवार की तुलना में शनिवार को एक डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि भीषण गर्मी से राहत मिलने के अभी कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सूरज निकलते ही तमतमाने लगा। सूरज की किरणे सुबह आठ बजे से चुभने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही मौसम का मिजाज भी तल्ख होता रहा। जरूरी काम से बाहर निकले लोग गमछे व छाते के सहारे तपिश से बचाव करते नजर आए। इसके बाद भी थोड़ी दूर चलते ही भीषण गर्मी से हांफकर लोग छांव तलाशते दिखाई दिए। सूरज ढलने के बाद भी उमस भरी गर्मी ने लोगों को चैन नहीं लेने दिया। रातभर उमस भरी गर्मी से बेचैन लोग करवटें बदलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ी
गर्मी में शीतल पेय पदार्थों की बिक्री करने वालों की बहार है। राहगीर खासकर ग्रामीण इलाकों से शहर आने वाले लोग नींबू पानी, आम का पना, शिकंजी, बेल का शरबत आदि बेचने वाले दुकानों पर दिखाई दे रहे हैं। विक्रेता रामलाल ने बताया कि शीतल पेय पदार्थों की बिक्री तीन गुना तक बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नही हैं।




सहालग के बाद भी दोपहर में नहीं दिखते ग्राहक
भीषण गर्मी से बाजारों में सहालग के बाद भी दोपहर के समय सन्नाटा पसरा दिखा। एक व्यापारी ने बताया कि गर्मी के कारण लगन के समय भी दुकानों पर खरीदारी के लिए बहुत कम लोग आ रहे हैं। कपड़ा विक्रेता राजेश ने बताया कि सुबह व शाम को छोड़कर पूरा दिन ग्राहकों के इंतजार में बीत जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed