फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The 'sprouts' of politics sown on BJP's 'barren' land

भाजपा की ‘बंजर’ जमीन पर बो गए सियासत के ‘अंकुर’

Wed, 29 Sep 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The 'sprouts' of politics sown on BJP's 'barren' land
कार्यक्रम में महिला लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास की चाभी देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिं? - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। सीएम योगी ने भारत माता की जय... वंदे मातरम से जनसभा की शुरुआत करते हुए लोगों में जोश भर दिया। कहा, 2017 में यहां भी भाजपा का विधायक बना होता तो आज हालात कुछ और होते। इसी के साथ भाजपा की ‘बंजर’ जमीन पर वे सियासत के ‘अंकुर’ बोकर रवाना हो गए।
विज्ञापन

दरअसल, सिधौली विधानसभा सीट पर पिछले 41 सालों से कमल नहीं खिला है। सीएम के कहने का मतलब साफ था कि इस बार लोगों को मौका नहीं गंवाना है। नैमिष की धरती, 88 हजार ऋषि, मुनियों की तपोस्थली का जिक्र कर मुख्यमंत्री ने चुनावी शंखनाद किया। आपके लिए आया हूं, कहकर लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता, अपना पन और भरोसे की डोर को वह और मजबूत कर गए।
विज्ञापन

सिधौली में 2017 में भाजपा का विधायक बना होता तो आज करीब 500 करोड़ की नहीं, 1000 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास होने की बात सार्वजनिक मंच से कहकर सीएम योगी ने सिधौली के लोगों को संदेश दिया कि इस बार उनकी पार्टी के विधायक को जिताओ। सीएम ने भले ही खुले मंच से सिधौली की जनता से सीधे वोट न मांगकर समर्पण मांगा, लेकिन उन्होंने साफ संकेत दिया कि पिछली बार की गलती इस बार न दोहराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, साढ़े चार साल आपको दिए हैं। अब छह माह भाजपा को दीजिए। राजनीतिक पंडितों की माने तो सीएम योगी सिधौली से जनसभा कर चुनावी शंखनाद कर यहां पर भाजपा की बंजर जमीन पर सियासत के अंकुर बो गए हैं। दरअसल, सिधौली विधानसभा सीट पर पिछले 41 सालों से भाजपा का कमल नहीं लिखा। 2017 में मोदी लहर के बाद भी यहां पर कमल नहीं खिल सका।
बसपा का हाथी ही चिंघाड़ा। इससे पहले कभी साइकिल दौड़ी तो कभी हाथी तो कभी हाथ का साथ लोगों को पसंद आया। 1980 में रामलाल यहां से भाजपा के विधायक चुने गए थे। इसके बाद फिर हर बार कमल मुरझाता गया। अब देखना यह होगा कि सिधौली से सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के साथ चुनावी बिगुल फूंकने वाले योगी 2022 के चुनाव में यह सीट भाजपा की झोली में डाल पाते हैं या नहीं।
हिंदुत्व की भावना जगा गए योगी
सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां और खूबियां गिनाने के साथ ही सीएम ने अपने भाषण में अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर का जिक्र का लोगों में हिंदुत्व की भावना जगा गए हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। भाजपा ने सरकार बनने पर मंदिर बनाने का वादा किया था, जो अब साकार होता दिख रहा है। यही वजह है कि सीएम ने इसका जिक्र किया।

सीतापुर जेल के जिक्र करने के निकाले जा रहे मायने
सीएम के सीतापुर जेल का जिक्र करने के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीतापुर जेल तो विख्यात है। भले ही उन्होंने खुलकर नहीं कहा हो, लेकिन कहीं न कहीं उनका निशाना जेल में बंद रामपुर सांसद व सपा नेता आजम खान की ओर था। उन्होंने बिजली के मुद्दे पर भी कहा कि बिजली अब तो जिले में ही नहीं जेल में भी मिल रही है। रामपुर को भी मिल रही है। उनके निशाने पर सैफई परिवार भी रहा। कांग्रेस पर भी कई बार तंज कसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed