फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The speed of the bicycle stopped due to the brake of the rickshaw

Sitapur News: रिक्शे के ब्रेक से थम गई साइकिल की रफ्तार

Sun, 14 May 2023 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 14 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
The speed of the bicycle stopped due to the brake of the rickshaw
सीतापुर। नगर पालिका अध्यक्ष पद के दिलचस्प मुकाबले में जीत भले ही भाजपा प्रत्याशी नेहा अवस्थी को मिली हो, लेकिन हर जुबां पर नाम निर्दलीय प्रत्याशी नील कमल राठौर का है। दरअसल, सपा से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरीं पूर्व विधायक राकेश राठौर की पत्नी नीलकमल राठौर ने सपा का खेल खराब कर दिया।
विज्ञापन


रिक्शा चुनाव निशान लेकर मैदान में उतरीं नीलकमल को 12 हजार से अधिक वोट मिले, जबकि भाजपा और सपा प्रत्याशी में हार-जीत का अंतर महज 130 वोट का रहा। सधे शब्दों में कहें तो रिक्शे के ब्रेक से सीतापुर नगर पालिका में साइकिल की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में राकेश राठौर की पत्नी नीलकमल राठौर सपा से टिकट की दावेदार थीं। उन्होंने नामांकन भी दाखिल किया था और पार्टी की ओर से उन्हें सिंबल भी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंबल देने से पहले पार्टी ने उनके साथ खेल कर दिया। दरअसल, सपा ने पहले एक सिंबल रश्मि जायसवाल को भी दे दिया। नामांकन पत्र की जांच हुई, तो नौ मिनट के खेल में नीलकमल फेल हो गईं और वह सपा की उम्मीदवार नहीं बन सकीं।
इसके बाद राकेश राठौर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए पत्नी को निर्दलीय ही मैदान में उतारने का निर्णय कर लिया। निर्दलीय होने के बाद भी नीलकमल राठौर को मुख्य मुकाबले में माना जा रहा था।
राजनीति के जानकार नीलकमल का चुनाव लड़ना कभी भाजपा, तो कभी सपा के लिए फायदेमंद मान रहे थे, लेकिन जब परिणाम आया, तो साफ हो गया कि नीलकमल के रिक्शे ने रश्मि की साइकिल पर ऐसा ब्रेक मारा कि साइकिल थमकर रह गई।

आम चर्चा यह भी है कि रश्मि जायसवाल के ससुर निवर्तमान अध्यक्ष और पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने टिकट के मामले में राकेश राठौर को पटकनी दे दी थी, लेकिन राकेश राठौर की चुनावी रणनीति ने राधेश्याम की साइकिल की हवा निकाल दी।

एक नजर प्रत्याशियों को मिले वोटों पर
प्रत्याशी पार्टी वोट
नेहा अवस्थी भाजपा 20,964
रश्मि जायसवाल सपा 20,834
नीलकमल राठौर निर्दलीय 12,229
श्रद्धा मिश्रा निर्दलीय 3,766
हरप्रीत कांग्रेस 1,802
शबनम बसपा 1,334
सुनीता आप 9,31
पूनम मिश्रा निर्दलीय 7,75
किश्वर निर्दलीय 3,61
पुष्पा देवी निर्दलीय 2,52
किरन निर्दलीय 1,79
राबिया खातून निर्दलीय 1,11
किरन वैश्य निर्दलीय 43
नोटा 291
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed